Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur लायन रणजीत सिंह राणा बने लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष

लायन रणजीत सिंह राणा बने लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस की बैठक होटल प्रेसीडेंसी में क्लब अध्यक्ष डॉ लायन रतन चंद जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आए हुए लायन मेंबरों में लायन रणजीत सिंह राणा को साल 2022-2023 का अध्यक्ष चुना गया। लायन रणजीत सिंह राणा इससे पहले वी तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके है और डिस्टिक 321 में बतौर स्पोट्र्स और पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट चेयरमैन के तौर पर सेवा कर रहे है। इस मौके पर लायन रंजीत सिंह राणा ने लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और कहा कि यह वर्ष भी एक यादगार वर्ष होगा जैसे के पिछले सालों में समाजसेवा के कार्य किये है।

Advertisements

इस मौके पर लायन डॉ रत्न चंद अध्यक्ष , लायन डॉ रणधीर सिंह , लायन सुरजीत पाल ,लायन रणधीर सिंह मैनेजर, लायन तेजिंदर सिंह (प्रिंस विर्दी), लायन प्रदीप कुमार, लायन राजदीप सिंह, लायन संजीव कुमार, लायन नवदीप नवी, लायन आत्मा सिंह, लायन हरविंदर कुमार, लायन दविंदर सिंह ने लायन रणजीत सिंह राणा को फूलो का गुलतस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here