Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh इंटेलीजेंस विंग हैडक्वार्टर में हुए धमाके के मद्देनज़र भगवंत मान ने स्थिति...

इंटेलीजेंस विंग हैडक्वार्टर में हुए धमाके के मद्देनज़र भगवंत मान ने स्थिति का लिया जायज़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के मोहाली स्थित हैडक्वार्टर में बीती रात हुए धमाके का तुरंत नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को पूरी घटना की गहराई के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस घटना की तह तक पहुँचा जा सके। आज सुबह अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य के शांतमयी माहौल को बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और साथ ही कहा कि कुछ विरोधी ताकतें राज्यभर में गड़बड़ी पैदा करने के लिए लगातार यत्नशील हैं, जो अपने घिनौने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं हो सकेंगी।

Advertisements

इस दौरान डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस अप्रिय घटना की जड़ तक पहुँच सके।इस पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अनुकरणीय दण्ड दिया जाएगा ताकि ऐसे अन्य असामाजिक तत्व भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम न दे सकें। मीटिंग में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनू प्रसाद, डीजीपी वी.के. भावरा, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी इंटेलिजेंस एस.एस. श्रीवास्तव शामिल थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here