
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटिगरी वेलफेयर फेडरेशन के जिला प्रधान कपिल देव पराशर तथा सीनियर नेता कृष्ण अरोड़ा ने पंजाब के वित्त मंत्री से मांग की है कि पंजाब के नए बजट में जनरल कैटिगरी के लिए उपयुक्त फंडों का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरी के बच्चों के लिए जो स्कूलों कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनकी भलाई योजनाओं के लिए अलग से विशेष फंड रखे जाएं ताकि यह वर्ग भी बिना किसी समस्या के अपनी शिक्षा पूरी कर सके। जनरल कैटेगरी के गरीब बच्चे जो विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनकी सहायता के लिए भी वित्तीय सहायता प्रावधान किया जाए, ताकि वह विदेश में पढ़ने का अपना सपना पूरा कर सकें। जनरल वर्ग के गरीब बच्चों की फीस हर स्तर पर माफ की जाए।

जनरल कैटेगरी की समस्याओं के निदान के लिए जनरल कैटिगरी भलाई बोर्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनरल कैटेगरी कमीशन बनाया था, लेकिन उसे काम करने के लिए अभी भी कोई उपयुक्त कार्यालय नहीं दिया गया तथा कमीशन का चेयरमैन भी नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरी के छोटे किसानों दुकानदारों व्यापारियों को समय समय पर होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनरल कैटिगरी के बच्चे सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने के चलते दूसरे वर्गों के मुकाबले काफी पीछे रह जाते हैं। जिससे उनकी प्रतिभा का देश व समाज लाभ नहीं उठा पाता। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन में जनरल कैटेगरी के मतदाताओं ने भी अहम रोल अदा किया है। अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह उनके हितों की रक्षा करे।












