Sunday, October 18, 2026
Home National तीन थानेदार लाइन हाजिर, बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम रहने पर...

तीन थानेदार लाइन हाजिर, बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम रहने पर एसपी ने की कार्यवाही

बेगुसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। बेगुसराय में बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम रहने पर एसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं। एसपी योगेन्द्र यादव ने यह कार्यवाही की। उन्होंने इनके स्थान पर नए सबइंस्पैक्टरों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार एसपी द्वारा लाइन हाजिर किए गए थाना प्रभारियों में रतनपुर सहायक थाना प्रभारी परशुराम सिंह, मंसूरचक थाना प्रभारी पवन कुमार एवं रिफायनरी सहायक थाना प्रभारी मोहम्मद अयूब अली शामिल हैं। इनके स्थान पर शामहो थाना प्रभारी अरविंद कुमार को रिफायनरी सहायक थानाध्यक्ष, वीरपुर के रंजन ठाकुर को मंसूरटक थाना फ्रभारी तथा मुफसिल थाना नीरज कुमार को रतनपुर सहायक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here