योग आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने अमेरिका में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जहां पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है ऐसे में योग साधन आश्रम होशियापुर के आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को मे लोगों के साथ योग के साधन करके उन्हें योग के महत्व से अवगत करवा रहे हैं | जानकारी देते हुए आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी ने कहा कि योग ऋषियों की विद्या है और उन्हें इस बात का गर्व है कि योग की शुरुआत भारत में हुई | प्रभु रामलाल जी ने जिस योग को हम सब को प्रदान किया उस योग की अलख को योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज ने होशियारपुर में योग साधन आश्रम की स्थापना करके ना केवल पूरे भारत में बल्कि विदेशों में भी जागृत किया |

Advertisements

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विदेशों में खोले गए आश्रमों में आज भी निरंतर योग की शिक्षा दी जाती है और लोगों को योग के साधन करवा कर उन्हें निरोग रहने का रास्ता बताया जाता है | उन्होंने कहा कि जहां भारत में योग साधन आश्रम में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं इस बार उन्हें विदेश आने का मौका मिला तो उन्होंने जिज्ञासु श्रद्धालुओं के साथ योग दिवस मनाया | उन्होंने कहा कि योग कहीं भी किया जा सकता है | इसके लिए किसी विशेष सीमा की जरूरत नहीं पड़ती | यह ऋषियों की विद्या है और इस विद्या का प्रसाद पाने का हर एक को अधिकार है | इस मौके पर अमिता रश्मि ने रबड़ नेति जलनेति और अक्षय प्रक्षालन का प्रदर्शन करके साधकों का मार्गदर्शन किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here