Sunday, November 1, 2026
Home Punjab युवक की 35 से 40 लोगों ने की पिटाई, लोगों ने जताया...

युवक की 35 से 40 लोगों ने की पिटाई, लोगों ने जताया रोष

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:अभिषेक। जालंधर शहर के मॉडल हाउस में रात को मामूली कहासुनी पर हुए गुंडागर्दी के नंगे नाच के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर रोष जताया। सिख युवक की मॉडल हाउस पार्क के पास पिटाई हुई थी और हमला करने वाले करीब 35 से 40 युवक थे, जो दोपहिया वाहनों पर सवार थे। उन्होंने युवक की बेसबाल बल्ले से पिटाई की और उसकी पगड़ी भी उतार दी।जिस युवक से मारपीट हुई और पगड़ी उतरी, वह अंबेडकर सेना के प्रधान जौली का बेटा है। युवक ने बताया कि घई नगर के कुछ युवक उन्हें घूर कर निकलते थे। रात को भी वह ऐसे ही घूर रहे थे। उन्होंने युवक को पूछ लिया कि आप ऐसे घूर कर क्यों देखते हैं। इस पर बाइक सवार युवक भड़क गया। उसने फोन करके लड़कों को बुला लिया।पीड़ित ने बताया कि मोटर साइकिलों पर आए युवकों के पास तेजधार हथियारों के साथ-साथ देसी कट्टे भी थे। उन्होंने आते ही उस पर पार्क के पास हमला कर दिया। बेसबॉल बल्ले के साथ उसे पीटा। हाथों में डाले लोहे के कड़े उसे मारे। उसके मुंह पर भी कड़े से हमला किया। उसकी पगड़ी तक उतार डाली औऱ उसके केश खींच कर उसे पीटा।

Advertisements

दाना पानी रेस्टोरेंट के पास सड़क पर इकट्ठी भीड़ में एक महिला ने कहा कि उसने सारा घटनाक्रम देखा। वह मौके की गवाह है। महिला ने कहा कि उनका घर पार्क के पास है। अकसर वहां पर युवक-युवतियां पार्टी करने के लिए आते हैं। करीब 40 से 50 के करीब युवक इकट्ठा थे। इनमें से अधिकतर मोटर साइकिलों पर आए थे। उन्होंने सोचा कि शायद युवक कुछ सेलिब्रेट कर रहे होंगे।लेकिन जब उन्होंने सुना कि तलवारों से इसकी टांगें काट दो तो उनके भी कान खड़े हो गए। जब वह बाहर निकले तो युवक पीड़ित को पीट कर भाग चुके थे। उन्होंने घायल य़ुवक को पानी पिलाया औऱ पूछा कि कहां पर रहते हो। उसने बताया कि वह अंबेडकर सेना के प्रधान जौली का बेटा है। युवकों ने उसे बहुत बुरी तरह पीटा था। मुंह से खून बह रहा था। उसके पिता को सूचित किया गया।

हमले के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गुस्साए लोगों ने अंबेडकर सेना के प्रधान जौली के नेतृत्व में सड़क पर धरना लगा दिया। काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। जब देर रात जाम की स्थिति पैदा हो गई तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और घटना की गवाह महिला के बयान दर्ज किए। एसएचओ ने कहा कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here