Sunday, October 25, 2026
Home Himachal आधी रात सड़क के किनारे बैठे दो लड़कों से पुलिस ने पकड़ी 147...

आधी रात सड़क के किनारे बैठे दो लड़कों से पुलिस ने पकड़ी 147 ग्राम चरस 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के पास बडू में पुलिस ने गश्त के दौरान आधी रात सड़क पर बैठे दो लड़कों से 147 ग्राम चरस  बरामद की है। पुलिस ने अभियोग सँख्या 169/2022  अंतर्गत धारा 20-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम थाना हमीरपुर  में दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में पुलिस टीम गश्त कर रही थी  तो सड़क के किनारे दो लड़के बैठे हुए पाए ।  इन दोनों लड़को को आधी रात को सड़क किनारे बैठने का कारण पूछा तो ये दोनों हड़बडा गये तभी उनमें से एक लड़के ने अपने लोअर की जेब से कोई चीज अपने पीछे गिराई । शक होने पर फैंकी गई वस्तु को चैक किया तो पोलीथीन लिफाफा के अंदर से 147 ग्राम चरस बरामद हुई । पूछताछ पर उक्त लड़कों ने अपने नाम अभिषेक चौधरी पुत्र राजेन्द्र कुमार गाँव खतरवाड़ डाकघर टिक्करी मिन्हासा तहसील भोरंज   व दूसरे लड़के ने अपना नाम सशांत सकलानी पुत्र जोगिन्द्र सकलानी निवासी गाँव मोनेचर डाकघर गरदयाड़ा तहसील पालमपुर  बतलाया । एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों  को गिरफतार कर अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here