चंद्रमोहन अरोड़ा ने योग साधन आश्रम मे नए कंपलेक्स को भक्तों को किया समर्पित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मे बनाए गए नए कंपलेक्स को एक संक्षिप्त पर प्रभावशाली समागम के दौरान आश्रम के आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने भक्तों को समर्पित किया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से 70 साल पहले योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज ने इस योग आश्रम की स्थापना स्वामी मुलख राज जी के आशीर्वाद से की थी | इतने वर्षों के दौरान उनके श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है | जब भी आश्रम द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो योग भवन के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु योग आश्रम में रुकते हैं | उन्हीं की जरूरत को देखते हुए इस कंपलेक्स को बनाया गया है तथा इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई है |

Advertisements

उन्होंने कहा की आश्रम के श्रद्धालु योग के प्रसार के लिए अपने अपने क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी विद्या है जिसको प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के धन का खर्च नहीं होता केवल कुछ समय निकालकर निशुल्क मिलने वाले पानी तथा हवा के द्वारा जीवन को निरोग रखने का मूल मंत्र योग है | उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग आश्रमों की स्थापना की और वहां से भी श्रद्धालु उनकी कर्म स्थली के प्रति नतमस्तक होने के लिए आश्रम में आते हैं | इससे पहले हवन, यज्ञ व आरती करके श्रद्धालुओं ने आश्रम के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here