
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द्रौपदी मुर्मू के भारी बहुमत से भारत के 15वें राष्ट्रपति चुने जाने के अवसर पर भाजपा पूर्वी शहरी मंडल द्वारा आयोजित हरि नगर के वार्ड नंबर 5 में एक विशेष समारोह में ढोल धमाके तथा लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर से उपस्थित हुए, उनके साथ पूर्व पार्षद राकेश सूद,सुरेश भाटिया बिट्टू,मीनू सेठी,गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, अजय शर्माअश्वनी गैंद, अनिल जैन, नेत्र चंद बब्बी, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे। नगर वासियों ने मुर्मू के जीतने का स्वागत किया।

इस मौके पर श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का सफर दर्शाता है कि भारत में सही मायनों में लोकतंत्र है तथा जहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी काबिलियत के बल पर किसी भी ऊंचे पद को हासिल कर सकता है।











