Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur जीएसएसएल सेवा सोसायटी ने तुलसी के पौधे बांटकर मनाई द्रोपदी मुर्मू के...

जीएसएसएल सेवा सोसायटी ने तुलसी के पौधे बांटकर मनाई द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी जीएसएसएल सेवा सोसायटी तुलसी के पौधे वितरित करके मनाई। इस मौके पर डायरैक्टर मनोज गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब आदिवासी इलाके से संबंधित एक मेहनती एवं कर्मठ महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी जो हमारी संस्कृति का आधार मानी गई है और पर्यावरण संरक्षण में इसका विशेष महत्व है और हमारे ग्रांथों में भी तुलसी को विशेष मान्यता प्राप्त है, को बांट कर मातृ शक्ति के प्रति नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है और इससे एक बात और सिद्ध हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को देश के अनमोल हीरों की पहचान है।

Advertisements

इस दौरान करीब 251 तुलसी के पौधे वितरित करके सभी को द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की बधाई दी गई। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, सतीश महाजन, राकेश सहारण, अमृत कुमार, भजन सिंह, रविंदर कुमार, बलजिंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह कालकट, संदीप डिबू, सिमरनजीत सिंह, मंदीप कुंतल, दीक्षा, अनुराधा, रितु, साक्षी, मोनिका, सरस्वती आदि ने पौधे वितरित किए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here