देश पर मर मिटने वाले जवानों की बदौलत ही हम मनाते हैं विजय दिवस: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जब भी देश पर कोई संकट आया है तो उस समय हमारे देश के जवानों ने आगे बढक़र सबसे पहले शहादत का जाम पीकर देश और हमारी रक्षा की है। उनकी शहादतों की बदौलत ही हम विजय दिवस जैसे स्वाभिमान दिवस मनाते हैं। हम इन शहीदों के सदैव ऋणि रहेंगे। यह विचार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वार मैमोरियल पर शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए व्यक्त किए। अरोड़ा ने कहा कि देश की सीमाओं पर दिन रात डटे हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हम देश के भीतर सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं।

Advertisements

अरोड़ा ने कहा कि भाविप ऐसे महान शहीदों एवं सीमाओं पर तैनात सैनिकों को नमन करती है, जो हर समय अपनी जान जोखिम डालकर हमारी रक्षा के लिए डटे हुए हैं। इस दौरान कर्नल ललित विग ने उपस्थिति को जानकारी दी और बताया कि हमारे सैनिक उन विकट परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। एक तरफ कहीं माइनस 40 डिग्री तापमान है तो कहीं चिलचिलाती धूप में 50 डिग्री तक गर्म मौसम। इतना ही नहीं बाढ़, भूकंप व अन्य तरह की आपदा के समय भी हमारे जवान अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी रक्षा हेतु तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह खुद फौज में रहे हैं और उन्हें गर्व है कि उन्हें फौज में रहते हुए देश की सेवा का मौका मिला। इस दौरान कर्नल ललित विग ने रौंगटे खड़े कर देने वाले कारगिल युद्ध के कुछ वाक्य सुनाएं। जिन्हें सुनकर उपस्थिति का सीना और चौड़ा हो गया कि हमारे वीर सैनिकों ने किस बहादुरी से दुश्मन से अपने देश की रक्षा की। इस अवसर पर सचिव राजेन्द्र मोदगिल, एचके नकड़ा, तरसेम मोदगिल, विजय अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, रमन बब्बर, रमेश अग्रवाल, रमेश भाटिया, एनके गुप्ता, नवीन कोहली, अमरजीत शर्मा, संजीव वर्मा, वरिंदरजीत सिंह, राज कुमार मलिक, दीपक मेहंदीरत्ता, कुलविंदर सिंह सचदेवा सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here