Friday, October 30, 2026
Home Himachal साहनवीं पंचायत में सड़क की समस्या हल हुई

साहनवीं पंचायत में सड़क की समस्या हल हुई

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट रजनीश शर्मा । जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत साहनवीं पंचायत का दौरा किया ओर लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना।

Advertisements

पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया।  लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने समराला घनाल और बोहनी में तीन गरीब परिवार की बेटियां के विवाह में आर्थिक सहायता की।  इस मौके पर साहनवीं पंचायत प्रधान उप प्रधान समस्त वार्ड मेंबर ,विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here