होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर उपचुनाव में प्रचार दौरान आयोजित एक रैली में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंजाब के पूर्व कोआर्डिनेटर अमरपाल सिंह काका ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए घर वापसी की। उनका कांग्रेस में आने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने स्वागत किया।
इस दौरान काका ने कहा कि कांग्रेस एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है तथा सभी धर्मों व वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनहित में काम किया और वे घर वापसी करके सुकून महसूस कर रहे हैं।
काका ने कहा कि वे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व पर पूरा विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और बचनबद्ध रहेंगे।