Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मोहल्ला कच्चे क्वार्टर निवासियों ने लगाया लंगर

मोहल्ला कच्चे क्वार्टर निवासियों ने लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नं 43 मोहल्ला कच्चे क्वार्टर शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समाज सेवी सोनू ठाकुर की अध्यक्षता में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व पार्षद आशा दत्ता ने विशेष तौर पर पहुंचकर लंगर में सेवा की।

Advertisements

इस मौके पर सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि लंगर से आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करता है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिल जुल कर धार्मिक पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर काला मलिक, डा. सोम नाथ, सुभाष चंद्र, हनी, मेछी मलिक, तिलक राज, मोनू मलिक, नीशु ग्रोवर, रमन मनोचा, भवानी, गौरव पंडित, दीपक, रिषी, तुषार ठाकुर, हरमन ठाकुर, पुष्कर ठाकुर आदि ने लंगर में सेवा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here