Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur राज्य स्तरीय योग मुकाबलों के लिए होशियारपुर की टीम को रवाना किया तीक्ष्ण...

राज्य स्तरीय योग मुकाबलों के लिए होशियारपुर की टीम को रवाना किया तीक्ष्ण सूद ने

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में जिला योग  एसोसिएशन के तत्वधान में करवाए गए जिला स्तरीय योग  मुकाबले जिसमें करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।  उसमें से 32  टॉपर योग खिलाड़ियों की टीम को आज पूर्व मंत्री व जिला योग  एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान व ऑल इंडिया योग फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तीक्ष्ण सूद  ने लुधियाना के लिए राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना किया। सूद ने इस मौके पर कहा कि 1913 में जिला योग एसोसिएशन की स्थापना के बाद होशियारपुर के छोटे-छोटे बच्चों तथा अन्य नागरिकों के लिए योग  मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए दरवाजे खुल गए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबलों से भाबी पीढ़ी को योग से  जोड़ने के लिए उत्साह बना है तथा एक नया वातावरण बना हुआ है, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दे सकेंगे तथा असाध्य  बीमारियों से पीछा छुड़ा  सकेंगे। सूद ने इस मौके पर राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।  इस मौके पर योग  गुरु अनीता जायसवाल,योग एसोसिएशन के पदाधिकारी रामदेव यादव,हितेश सूद, सुमित कुमार, सरदार जोगिन्दर  सिंह, विजय ठाकुर, कपिल, शिखा सूद, जतिंदर सिंह, सुरिंदर शर्मा, पूजा खुल्लर आदि उपस्थित हुए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here