Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हल्के बुखार के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने रविवार को कहा कि पंजाब के 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चीमा ने कहा कि बादल का अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है।
पांच बार के मुख्यमंत्री को इससे पहले जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत की थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here