होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गौसेवा में लगी अग्रणीय संस्था नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने आज अपना जन्मदिन भी गौसेवा करके मनाया। सुबह उन्हें सूचना मिली कि हरियाना रोड पर एक गाय घायल अवस्था में पड़ी है, जिसे किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी थी।
उन्होंने सूचना मिलने पर वह गाय के पास पहुंचे और उन्होंने उसका उपचार करवाया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन गौसेवा को समर्पित किया है तथा आज जबकि उनका जन्मदिन है तो वह दिन भी गौसेवा के लेखे लगा इससे बड़ा सौभाग्य उनके लिए कोई नहीं है।
उन्होंने सभी संस्थाओं और संगठनों से अपील की कि वे भी गौसेवा के लिए आगे आएं।