Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur जबरी धर्मांतरण के खिलाफ तुरंत सख्त कानून बनाए पंजाब सरकार: तीक्ष्ण सूद

जबरी धर्मांतरण के खिलाफ तुरंत सख्त कानून बनाए पंजाब सरकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, कमलजीत सतिया, अश्वनी गैंद द्वारा जारी प्रेस नोट में  पठानकोट के सिख लड़की के जबरी  धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पंजाब में मौजूदा सरकार के दौरान जबरी  तथा लालच  से धर्मांतरण की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं।  उन्होंने कहा है कि सिख बच्चों को धर्मांतरण का विशेष निशाना बनाना पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए चिंता का विषय है तथा कई तरह के संदेह पैदा करता है।

Advertisements

इन घटनाओं से पंजाब की अमन शांति को भी खतरा पैदा हो सकता है। सूद ने कहा कि जबरी  तथा लालच  से करवाए जाने  वाले धर्मांतरण को तुरंत पंजाब सरकार रोके ताकि  आपसी भाईचारा कायम रह  सके। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करवाने वाले प्रमुख लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने पठानकोट में किए गए सिख  लड़की के जबरी धर्मांतरण की निंदा की और इस मुद्दे को सरकार के लिए एक चुनौती बताया । उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसे मामलों में  उदासीनता ही ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here