
तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। हाजीपुर के मोहल्ला किला कलोनी की रानी देवी(70) पत्नी स्वर्गीय कश्मीरी लाल का जो मकान सरकार ने रहने के लिये दिया था उसकी हालत बहुत जर्जर है। आलम यह है कि बाहर बारिश कम होती है पर अंदर ज्यादा होती है। मकान की हालत इतनी खस्ता है कि मकान किसी भी वक्त गिर सकता है और यह बदनसीब उसमे दब कर मर सकती है। इनके घर मे कमाने वाला कोई नही है। सरकार की तरफ से इनका ना तो राशन कार्ड बना है और ना वोट। बुढ़ापा पैंशन भी अभी कुछ समय पहले किसी आदमी ने कोशिश कर लगवा दी। यह इस मोहल्ले में पिछले 35 साल से रह रही है और बिजली दफ्तर में कच्चा मुलाजम के तौर पर सफाई कर्मचारी का काम करती थी। लेकिन अब रानी ज्यादा बुडी हो गई है उसके आंखों की रोशनी भी कम है। उसने एक लडक़ी गोद ली थी उसकी कैसे तैसे शादी भी कर दी थी पर उसका दामाद उसकी लडक़ी को तलाक देकर घर से निकाल दिया है।

वह भी रानी के पास रहती है दोनो मां बेटी को को सुबह की रोटी खा तो शाम का पता नही होता की मिलनी है अथवा नही। पूरे मोहल्ला निवासियों में पूरे प्रशासन और समाज सेवको से आगे गुहार लगाई है कि इन गरीब जरूरत मंद लोगो को मकान की रिपेयर में मदद करे। इस मामले के बारे में जब दैनिक स्टेट समाचार ने बीडीपीओ हाजीपुर मेडम शुक्ला देवी जी से बात की तो उनका कहना था कि उनको इनके बारे में पता नही था इनकी मकान की मुरम्मत को लेकर कोई भी एप्लीकेशन मेरे पास नही आई है तो मुझे कैसे पता चलेगा कि यह लोग परेशानी में है। इनको सरकारी कालोनी में मकान मिला है वो तो दोबारा हैं दे नही सकते। इनको एसडीएम दफ्तर में बारिश के कारण मकान टूटने के लिये मदद मिल सकती है वह पर जा कर एप्लीकेशन दो।बाद में उन्होंने का की किसी दफ्तरी कामकाज वाले दिन इन लोगो भेजना हम देखेंगे कि इनके लिए क्या कर सकते है। मुझ से जितनी होगी में उनकी मदद करूंगी।












