‘स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड’ के लिए पंजाब, देश के पाँच अग्रणी राज्यों में शामिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय निकाय मंत्री डाः इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से दिए जाते स्वच्छता सर्वेक्षण 2022, पुरुस्कारों में पंजाब ने 5वां स्थान हासिल किया है। इस मुकाबले में देश भर के वे सभी राज्य भाग लेते हैं, जिनकी 100 से अधिक शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यूऐलबी) हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तरी जोन में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है, जोकि पंजाब राज्य के लिए गर्व वाली बात है और बाकी शहरी स्थानीय इकाईयों(यूऐलबी) के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने इस प्राप्ति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

Advertisements


उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल पंजाब 7वें स्थान पर था और इस साल 5वें स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने आगे बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पंजाब ने देश भर में से 2935 अंक हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी के हिसाब से मुनक, नवांशहर और गोबिन्दगढ़ ने साफ़ सुथरे शहरों के तौर पर पहला दर्जा हासिल किया है। इसके इलावा घग्गा, बरेटा, भीखी, दसूहा, कुराली, नंगल और फाजिल्का को भी स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में इनामों से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नयी दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के आधार पर एक पुरुस्कार समारोह करवाया था।


स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़ सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह यत्नशील है। जिसके निष्कर्ष के तौर पर राज्य ने पंजाब सरकार की शहरी स्थानीय इकाईयों की तरफ से करवाए सफ़ाई सर्वेक्षण में एक पुरुस्कार जीता है। मंत्री ने अन्य शहरी स्थानीय इकाईयों (यू. एल. बी.) को भी अपील की कि वह भी पुरुस्कार हासिल करने वाली शहरी स्थानीय संस्थाओं से प्रेरणा लें। इसके इलावा उन्होंने राज्य के लोगों को भी अपील की कि वह अपना आसपास साफ़ रखने में सरकार का सहयोग करें जिससे आने वाले समय में पंजाब को सफ़ाई सर्वेक्षण में देश भर में पहले स्थान पर लाने में मदद की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here