Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh कुलतार सिंह संधवां ने अलग-अलग मंडियों का दौरा करके धान की खरीद...

कुलतार सिंह संधवां ने अलग-अलग मंडियों का दौरा करके धान की खरीद का लिया जायज़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मालवा पट्टी की अलग-अलग अनाज मंडियों का अचानक दौरा करके धान की सरकारी खरीद का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्विघ्न और सुचारू खरीद यकीनी बनाने के निर्देश दिए। मंडियों के दौरे के बाद स. संधवां ने खरीद प्रबंधों पर तसल्ली का प्रगटावा किया और जहाँ भी कोई कमी दिखाई दी उसे हल करने के हुक्म दिए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसान को मंडियों में हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस सम्बन्ध में सरकार की तरफ से पहले ही निर्देश जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी। मंडियों में धान की आमद पर नज़र रखने के लिए उड़न दस्ते बनाऐ गए हैं और सीजन के दौरान किसी भी तरह की ग़ैर कानूनी खरीद से बचाव के लिए अंतरराज्यीय हदों पर नाके लगाने की हिदायत की गई है। इस के इलावा सभी किसानों को 24 घंटे के अंदर अदायगी यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।

Advertisements


विधान सभा स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई करनं के लिए वचनबद्ध है। धान की खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने की उपलब्धता, ट्रांसपोरटेशन, लेबर, बिजली, पीने वाले पानी, साफ़ सफ़ाई, शौचालयों की सुविधा सम्बन्धी कोई भी लापरवाही न बरतने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। समूह अनाज मंडियों की निगरानी उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कर रहे हैं और सभी सरकारी खरीद एजेंसियों को सरकार की हिदायतों की पालना करने के हुक्म दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here