Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका, कई नेता ‘आप’ में शामिल

जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका, कई नेता ‘आप’ में शामिल

जालंधर/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को दोनों पार्टियों के कई नेता, पार्षद और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति एक सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। जालंधर नगर निगम के काउंसलर राजीव ओंकार टीक्का, दर्शन भगत समेत कांग्रेस और भाजपा के जालंधर के कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेश सयाल(अध्यक्ष शिव सेना बाल ठाकरे, जालंधर सिटी), गुरबचन जल्ला (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर), सचिन लवली (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर) गगन पनवा (प्रेसिडेंट बराड़ सभा जालंधर), विशाल शालु(कांग्रेस), अमन लांबा, संग बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Advertisements

कांग्रेस पार्टी से धरम पाल भाष, राजीव भाष, बोड राव भाष, मोहिंदर भाष, राजेश भाष, बचन भाष, यश भाष, राजकुमार भाष, रमेश भाष, नितिन भाष और कानू बहल शामिल हुए। वहीं भाजपा से अमनदीप सिंह लांबा, सौरव अरोड़ा और ललित कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी से सुखदेव सिंह लहौरिया, टोनी शर्मा, प्रीतम लाल मंड, सुनील कुमार सोनू, विजय कुमार पप्पू, सुखदेव कुमार गुग्गी, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की पहली पसंद है। इस बार यहां की जनता धोखेबाजों को जवाब देगी और उनका जमानत जब्त करवाएगी। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि हम पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमलोग पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here