Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सरकार ने अगर महीने के बिजली के 300 युनिट तुरंत माफ न किये तो...

सरकार ने अगर महीने के बिजली के 300 युनिट तुरंत माफ न किये तो शिवसेना सर्व धर्म पार्टी संघर्ष करेगी: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना सर्वधर्म पार्टी की बैठक पी.डब्लयू.डी रैस्ट हाऊस में जि़ला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई।  इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। जैसे की नशे पर कंट्रोल करना, बरोज़गारों को नौकरी देना, बज़ुर्गों की पैन्शन बढ़ाना, गैंगवार रोकना, बिजली के बिजली 300 यूनिट माफ होने जैसे सभी वायदे खोखले निकले। भगवन्त मान गुजरात और हिमाचल में बिजली माफी के वादे कर रहे हैं लेकिन पंजाब में अभी तक महीने के 300 यूनिट माफ नहीं हुए हैं ।

Advertisements

दूसरे राज्यों में बिजली के बिल माफी के वादे करने से पहले इसे ठीक तरह से पंजाब में लागू करके दिखायें। जिन लोगों के बिल माफ है वो पहली सरकारों द्वारा ही किये गये हैं। जिन लोगों की बिजली की खपत महीने की 300 युनिट से कम है उन्हे भी पूरा बिल देना पड़ रहा है। अगर आप को सरकार बनाने के बाद कोई काम करना ही नही था तो इतने बड़े-बड़े वायदे क्यों किये? अगर भगवन्त मान ने 300 युनिट बिजली माफी का वादा पूरी तरह नहीं निभाया तोे शिवसेना सर्व धर्मा पार्टी संघर्ष करेगी।  

इस अवसर पर जि़ला चेयरमैन हरजिन्दर, जि़ला सचिव सुरिन्द्र सिंह पप्पी, जि़ला प्रभारी सुमित नाहर, जि़ला प्रधान महिला मंडल संतोष कुमारी, जि़ला चेयरमैन महिला मंडल सोनिया ढिल्लो, शहरी प्रधान महिला मंडल सपना, प्रधान वार्ड न. 47 गुरजीत सिंह बिल्ला आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here