Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur ए.सी. एम्बुलैंस खरीदने हेतु विधायक अरोड़ा ने सांसद तुलसी का पत्र सिविल...

ए.सी. एम्बुलैंस खरीदने हेतु विधायक अरोड़ा ने सांसद तुलसी का पत्र सिविल सर्जन को सौंपा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : गुरजीत सोनू। सिविल अस्पताल होशियारपुर को एम्बुलैंस खरीद के लिए राज्यसभा संसद के.टी.एस. तुलसी सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने 15 लाख 94 हजार रुपए जारी किए। श्री तुलसी ने कमिशनर दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसीपल कारपोरेशन सिविक सैंटर नई दिल्ली को मैंबर संसद लोकल एरिया डिवैलपमैंट स्कीम अधीन पत्र लिखकर कार्यालय सिविल सर्जन होशियारपुर पंजाब को एयर कंडीशनड एम्बुलैंस खरीद करने के लिए लिखा। यह पत्र के.टी.एस. तुलसी द्वारा लिखे पत्र की कॉपी विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने सिविल सर्जन डा. रेणू सूद को आज दी।

Advertisements

सिविल सर्जन डा. रेणू सूद ने के.टी.एस. तुलसी को पूर्व सिविल सर्जन नवांशहर डा. अजय बग्गा की सेवामुक्ति मौके होशियारपुर फेरी दौरान 1 अक्तूबर को एम.पी. लैड फंड में से एम्बुलैंस देने के लिए कहा था। यह मांग को मुख्य रखते हुए के.टी.एस. तुलसी द्वारा राशि जारी की गई है। सिविल सर्जन डा. रेणू सूद और विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने श्री तुलसी का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में यह कदम लोकहित में बड़ा प्रयास सिद्ध होगा। इस अवसर पर समाज सेवी व सेवा मुक्त सिविल सर्जन नवांशहर डा. अजय बग्गा और सीनियर मैडीकल अफसर सिविल अस्पताल होशियारपुर डा. विनोद सरीन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here