निर्माण श्रमिकों और अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि को मिली मंजूरी: अनमोल गगन मान  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सभी निर्माण श्रमिकों और अकुशल श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि बीती शाम राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कजऱ् वैलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक में कुशल और अकुशल कामगारों को पंजाब सरकार द्वारा दिवाली का तोहफ़ा देते हुए उनके न्यूनतम मेहनताने में वृद्धि की गई है।  

Advertisements


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की तरक्की में मज़दूरों का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम मेहनताना मौजूदा ९१९२ रुपए से बढ़ाकर ९९०७ रुपए कर दिया गया है, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों का न्यूनतम मेहनताना ९९७२ रुपए से बढ़ाकर १०६८७ रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुशल श्रमिकों का मेहनताना १०८६९ रुपए से बढ़ाकर ११५८४ रुपए और अत्यधिक कुशल श्रमिकों का मेहनताना ११९०१ रुपए से बढ़ाकर १२६१६ रुपए कर दिया गया है।  


इसके अलावा उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही श्रमिकों की पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कजऱ् वैलफेयर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बोर्ड के पास ५.३० लाख कामगार रजिस्टर्ड हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम १५ लाख करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा समाज के हर वर्ग के कामगार की रजिस्ट्रेशन के लिए गाँवों, शहरों, लेबर और निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर टीमें भेजकर कामगारों की रजिस्ट्रेशन करवाई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here