
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): नगर निगम होशियारपुर के निकम्मेपन का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम की कमियों को ध्यान में लाने के बावजूद कभी भी मामूली सी कमी दूर करने की कोशिश नहीं की जाती चाहे उस मामूली सी कोशिश से लोगों का या शहर वासियों का भला होता हो पर लोगों की चिंता किसे है उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए प्रमुख समाज सेवक व एन्टी ड्रग्ज यूथ क्लब होशियारपुर के अध्यक्ष राजिंदर सिंह परमार कहा कि शहर का कूड़ा करकट उठाने का काम नगर निगम होशियारपुर व प्राइवेट ठेकेदार द्वारा निर्धारित स्थानों से ट्रैक्टर ट्रॉलियो द्वारा किया जाता है,नगर निगम के कर्मचारियों व ठेकेदार के करिन्दों की समझदारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब भी डंप पे कचरा फेंकने के लिए दोपहर एक दो बजे गंदगी व कूड़ा करकट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाज़ारों में कूड़ा व बदबू फैलाती निकलती है तो कई मिनटों तक बदबू लोगों को नर्क का एहसास दिला देती है।

परमार ने कहा कि हैरानी की बात है कि ट्रॉली को तिरपाल से ढंकने की जहमत न तो निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली करती ना ही प्राइवेट ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्रॉली जिस कारण शहर के निवसीयों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है तथा हाई कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिस के अनुसार कूड़ा करकट,रेत व दूसरे मैटीरियल जिस के गिरने से हादसा होने की संभावना हो या इंसानी सेहत को नुकसान पहुंचने का डर हो उस वाहन को ढक कर ले जाना अनिवार्य है,पर इस की परवाह किए बिना कानून की धजियां उड़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपील की कि अगर कोई भी नगर निगम व ठेकेदार द्वारा कूड़ा करकट ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना ढके कूड़ा करकट ढ़ोहता है तो उन पर तथा नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।











