Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में 18.50 प्रतिशत विस्तार: जिम्पा

पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में 18.50 प्रतिशत विस्तार: जिम्पा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में सितम्बर महीने में पिछले साल के मुकाबले 18.50 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी स्वरूप राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है। राजस्व मंत्री ने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन एक सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक खजाने में 301 करोड़ 65 लाख 64 हज़ार 956 रुपए की आय आई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के सितम्बर महीने की अपेक्षा यह आय 18.50 प्रतिशत ज़्यादा बनती है। साल 2021 में यह आय 254 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार 153 रुपए थी।

Advertisements

जिम्पा ने कहा कि अगस्त महीने में भी पिछले साल के मुकाबले 21.87 प्रतिशत ज़्यादा आय दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रियां करवाते समय पर लोगों को कोई परेशानी न आए इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किये जाते रहते हैं और वह ख़ुद भी दफ्तरों का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए राजस्व विभाग में सारा कामकाज नियमों अनुसार और उचित ढंग से किया जा रहा है। राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु पिछले 7 महीनों से लोगों को सुचारू और बढ़िया सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने अपील की कि राज्य के खजाने को मज़बूत करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी काम के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाये और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी काम के बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाये। दोषी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा और उसके खि़लाफ़ सरकार की तरफ से सख़्त एक्शन लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here