Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गन कल्चर पर नकेल कस मुख्यमंत्री ने उठाया प्रशंसनीय कदम: कैबिनेट मंत्री...

गन कल्चर पर नकेल कस मुख्यमंत्री ने उठाया प्रशंसनीय कदम: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि गन कल्चर पर नकेल कसने के लिए मुख्य मंत्री ने बीते दिन जो कदम उठाया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कड़े  कदम उठाने से राज्य में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था को स्थिति को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। वे आज वार्ड नंबर 16 की आकाश कालोनी में 23 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल को जनता को समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, नवनियुक्त चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलखभी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग को पहल के आधार पर पूरा करते हुए उनको स्वच्छ पीने का पानी निर्विघ्न मुहैया करवाने के लिए आकाश कालोनी में ट्यूबवेल लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र आठ महीनों में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास करवाया है और जन हित में फैसले लिए हैं। इस मौके पर पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद जसपाल सिंह चेची, पार्षद मुखी राम,संदीप चेची, जसपाल सुमन, रजिंदर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here