Sunday, November 1, 2026
Home Punjab श्रद्धापूर्वक से मनाई गई बाबा भैरो जयंती

श्रद्धापूर्वक से मनाई गई बाबा भैरो जयंती

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। बस स्टैंड रोड़ देवी तलाव स्थित श्री काली माता मंदिर में विराजमान बाबा भैरो नाथ जी की जयंती मंदिर की मुख्य महंत माता चंपा रानी व समूह परिवार की तरफ से बाबा भैरो नाथ जी की जयंती बड़ी ही धूम धाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर को पूरा रंग बिरंगे फूलो व गुबारों से सजाया हुआ था ब जयंती पर पहले सुबह 9 से 10 बजे तक श्री गणेश पूजा कर बाबा भैरो नाथ जी का हवन यज्ञ किया गया व आए हुए पुजारी द्वारा बाबा जी का मंत्र उचारण कर आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा हवन कुंड में आहुतियां डलवाई गई ।

Advertisements

हवन यज्ञ उपरांत आरती कर आए हुए भगतो में बाबा जी का प्रसाद भी बांटा गया इस यज्ञ में सैकड़ों भगतो ने पहुच कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दिन बाबा भैरो नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भगतो की काफी लम्बी कतारे थी लोग बाबा भैरो नाथ जी को फुल माला अर्पित कर तेल के दिए जला कर बाबा जी को  तरह तरह की मिठाई प्रशाद के रूप मे भोग लगवा आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here