Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh हरजोत बैंस के आदेश पर वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन...

हरजोत बैंस के आदेश पर वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने वाले ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल खन्ना को नोटिस जारी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर लुधियाना जिले के खन्ना शहर के मोहनपुर में स्थित एक निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल को वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने सम्बन्धी नोटिस जारी किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था कि तारीख़ 20-11-2022 को करवाए गए वार्षिक समारोह में केवल माता-पिता को ही बुलाया गया था और वार्षिक समारोह के कार्ड के साथ विद्याथियों के माता-पिता के लिए संलग्न स्लिप के द्वारा समारोह में दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी, जोकि हमारे सत्कार योग्य बुज़ुर्गों के प्रति अनादर की भावना दिखाता है।  

Advertisements

स. बैंस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई अन्य निजी स्कूल न कर सके।विभाग द्वारा इस मामले सम्बन्धी स्कूल को दो दिनों के अंदर-अंदर जि़ला शिक्षा अधिकारी लुधियाना के द्वारा संबंधित कार्यालय को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here