Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur किसी अन्धेपन से पीडि़त व्यक्ति को रोशनी दिलवाने में सहायता करना सबसे...

किसी अन्धेपन से पीडि़त व्यक्ति को रोशनी दिलवाने में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: सुदेश रानी कपूर/मीनू नैयर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसी अन्धेपन से पीडि़त व्यक्ति को रोशनी दिलवाने में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ट्रिपल-एम के प्रोफैसर मनोज कपूर व उनकी पत्नी रीना कपूर की शादी की सालगिरह पर उनकी माता सुदेश रानी कपूर व बहन मीनू नैयर ने रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन के सदस्यों को लोगों के आप्रेशन का सारा खर्च दिया जिससे 2-अन्धेरी जि़न्दगियों को रोशन किया जाये व उन्होंने कहा कि वह हर साल इस पुण्य के कार्य में अपने परिवार की तरफ से पूर्ण सहयोग करेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर प्रोजैक्ट ’’गिफ्ट ऑफ साईट’’ के चेयरमैन रोटेरियन मनोज ओहरी ने कपूर व नैयर परिवार का क्लब की तरफ से धन्यवाद किया व आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दान की गई राशि प्रोजैक्ट ’’गिफ्ट ऑफ साईट’’ में लगाई जायेगी। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष गोपाल वासुदेवा व एल.एन. वर्मा ने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से ही अब तक हमारा क्लब 258 लोगों को रोशनी प्रदान कर चुका है। लोगों के आप्रेशन का सारा खर्च क्लब द्वारा किया जाता है व मरीज़ का कोई पैसा नही लगता।  इस अवसर पर रोटेरियन मनोज कपूर, रीना कपूर, सुदेश रानी कपूर, मीनू नैयर, मनोज ओहरी, अशोक शर्मा, एल.एन. वर्मा, गोपाल वासुदेवा व पारिवारिक सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here