टिम्मी चावला की गैंगस्टरओं द्वारा हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया  कि पंजाब में गैंगस्टरों का राज हैं: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुुर (द स्टैलर न्यूज़)। नकोदर में भाजपा कार्यकर्ता भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला की फिरौती ना देने के कारण उसकी दुकान के बाहर उन की गई हत्या को भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,विजय पठानिया, शरद सूद, यशपाल शर्मा  द्वारा जारी प्रेस नोट में अति दुखदाई व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा गया है कि इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि पंजाब में जंगलराज व्याप्त है। उन्होंने कहा है कि पंजाबियों के खून की प्यासी पंजाब सरकार को सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गोलियां चलने, हत्याओं, चोरियों, डकैतियों  की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। आए दिन कहीं ना कहीं गोली चल जाती है तथा सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में पूरी तरह  असमर्थ साबित हुई है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत मान पंजाब की तरफ ध्यान ना देकर केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं, वह बताएं कि पंजाब में चल रही हत्याओं क्रम कब समाप्त होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि लगातार प्रमुख शख्सियतों कबड्डी खिलाड़ी  संदीप सिंह अम्बियां, अंतरराष्ट्रीय गायक सिद्धू मूसेवाला, शिव सेना प्रधान सुधीर सूरी,डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह व अब भाजपा के कार्यकर्ता  भूपेंद्र  सिंह टिम्मी चावला  की  लगातार हो रही हत्याओं से  लोग बुरी तरह से भयभीत हो चुके हैं। श्री सूद ने कहा है कि पंजाब में गैंगस्टर का राज है। हजारों लोग उनकी फिरौती की मांगों के आगे घुटने टेक कर उनकी मांगे स्वीकार  कर लेते हैं तथा भय  के कारण पुलिस को भी नहीं बता रहे। पंजाब में व्यापार करना अब पूरी तरह मुश्किल हो चुका है तथा लोग यहां से पलायन करने पर मजबूर हो रहें हैं, जो उनकी मांग पूरी नहीं करता उसे खत्म कर दिया जाता है। श्री सूद ने कहा कि या तो खुद भगवंत  मान नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे या  पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here