पंडित-पुरोहित परिवार भाजपा में शामिल, जिलाध्यक्ष ने सिरोपा पहनाकर कर किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज होशियारपुर में पंडित-पुरोहित समाज के लोग जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा भाजपा परिवार में शामिल हुए।जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा,प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुरिंदर कौर सैनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी,मंडल महामंत्री अजय शर्मा,नम्बरदार हरिओम ने परिवार में  शामिल हुए सदस्यों को सिरोपा पहनाकर कर स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर आज प.रणजीत मिश्रा और प.राकेश शर्मा की अगुवाई में पुरोहित परिवार भाजपा में आये है।जिनका भाजपा जिला इकाई हार्दिक स्वागत करती है।शर्मा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र को आत्मसात कर भाजपा निरंतर समाज की सेवा में अग्रसर है। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों प.रणजीत मिश्रा और प.राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीति-नीति से प्रभावित होकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ भाजपा परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने हरियाणा में खट्टर सरकार की उस घोषणा का भी स्वागत किया जिसमें मुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा प्रदेश में पंडित-पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की बात कही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सनातन धर्म के मान-बिंदुओं की रक्षा हेतू समर्पित है। आज प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यों से भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। इस मौके पर प. हरिप्रसाद, प. शत्रुघ्न,प. प्रकाश चंद शर्मा, प. विशम्भर झा,प. काशिकान्त झा,प. भरत झा, प. गोबिंद,प. अमन झा,जतिन,प. ललन,प. नागेश,प. गगन,प. कमल आदि पुरोहित समाज के विद्वान शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here