Friday, October 30, 2026
Home Latest लतीफपुरा जालंधर में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को तोड़ने का मामला,...

लतीफपुरा जालंधर में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को तोड़ने का मामला, विजय सांपला 21 दिसंबर को करेंगे लतीफपुरा का दौरा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अभियान के दौरान एस.सी. समुदाय के लोगों के घरों को ढहाए जाने के बाद बेघर हुए इन लोगों  को भीषण ठंड में हो रही कठिनाई का कड़ा नोटिस लेते हुए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला, बुधवार, 21 दिसंबर को लतीफपुरा में पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों से मुलाकात करेंगे। लगभग 11.30 बजे लतीफपुरा पीड़ित एससी परिवारों से बातचीत करने और उनकी परेशानियों का संज्ञान लेने के बाद विजय सांपला सर्किट हाउस में जालंधर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित दलितों की मुश्किलें दूर करने के संबंध में बैठक करेंगे |

आयोग को श्री गुरु रविदास संघर्ष समिति से हाल ही में इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमे अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को गिराने का मामला उठाया गया था। शिकायत के अनुसार, अनुसूचित जाति के लोगों को कोई पूर्व सूचना दिए बिना राज्य सरकार ने मकान तोड़ने का यह अभियान चलाया था। शिकायत के बाद, आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक (पंजाब) के साथ जालंधर के  आयुक्त नगर निगम, पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से इस पूरे मामले की जांच करने और उक्त मामले में तथ्यों पर आधारित की गई कारवाई की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था |

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here