श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मीनू सेठी का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तरफ से लक्की ठाकुर की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रधान मीनू सेठी को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर लक्की ठाकुर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को आगे बढऩे के मौके दिया जाना भाजपा की महिलाओं के प्रति उदारवादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मीनू सेठी ने बतौर जिला प्रधान एवं प्रदेश की बॉडी में रहते हुए संगठन के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया तथा उनके कार्यों एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा हाईकमांड द्वारा प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं खासकर महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस मौके पर टोनी पटियास, मोंटी ठाकुर, राकेश चावला, मोनू, जिंदू सैनी, भाजयुवा अध्यक्ष राजा सैनी, अश्विनी ठाकुर जंगली, गौरव शर्मा, गौरव शर्मा, अमित आंगरा, पप्पी शाम चौरासी, अक्षय, विनय ठाकुर, विकास ठाकुर, टोनी ठाकुर, सोनू ठाकुर व पिंका, सूजल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here