Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur आम लोगों पर जजिया हैं पंजाब में बिजली बिल: निर्मल पहलवान

आम लोगों पर जजिया हैं पंजाब में बिजली बिल: निर्मल पहलवान

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दातारपुर के नजदीकी गांव आसफपुर में शक्ति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में आम आदमी पार्टी के जिला स्पोर्ट्स विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने कहा कि पंजाब के लोगों पर बिजली बिलों के नाम पर सरकार ने जजिया कर लगाया हुआ है जबकि दिल्ली में लोगों को निशुल्क बिजली पानी की सुविधा दी जा रही है।

Advertisements

पहलवान ने कहा एक साल से भी कम समय रह गया है पंजाब में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों को तत्काल प्रभाव से बिजली बिलों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा समूचे कंडी क्षेत्र में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर शक्ति सिंह,राम सिंह, अश्वनी कुमार,कांबल सिंह, रेखा रानी, सतविंदर कौर, कमलजीत, सीमा तथा सुरिंदर उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here