
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमालय परिवार पंजाब की ओर से शीतल चावला को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है।

अमृतसर के माधव विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित हिमालय परिवार का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश जी की अध्यक्षता में हुआ, जो हिमालय परिवार संस्थान के राष्ट्रीय प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब इकाई का गठन करते हुए श्रीमती शीतल चावला को पंजाब का महासचिव घोषित किया गया।











