Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur एसडीओ हरियाना इंजी. सतनाम सिंह को बढ़िया सेवाओं के लिए किया सम्मानित

एसडीओ हरियाना इंजी. सतनाम सिंह को बढ़िया सेवाओं के लिए किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। कस्बा हरियाना में पावर काम के कार्यालय में तैनात इंजीनियर सतनाम सिंह एसडीओ को उन द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही बढ़िया सेवाओं के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सेवा कर रहे गांव जनौड़ी निवासी राकेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इंजीनियर सतनाम सिंह ने जबसे हरियाना कार्यालय में एसडीओ का पदभार ग्रहण किया है, तब से ही उपभोक्ताओं को बढ़िया सेवाएं देने के लिए नित्य प्रति कार्य किया जा रहा है। जिस से प्रभावित होकर उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है।

Advertisements

इस मौके इंजीनियर सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 मई 2022 को हरयाना उपमंडल में बतौर एसडीओ पदभार संभाला था। इससे पहले वोह एम ई उप मंडल होशियारपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके मन में शुरू से ही उपभोक्ताओं को बढ़िया सेवाएं देने की लगन थी। जिसे अब वह पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता लाइन लॉसेस को कम करने के साथ-साथ बिजली शिकायतों को जीरो करने की है। इसके लिए उन्होंने स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि हालांकि उनके पास स्टाफ की कमी है,पर जितने भी कर्मचारी हैं वह पूरी लगन एवं तन्मयता से कार्य कर रहे हैं उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं का भी धन्यवाद किया कि बोह उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here