Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur मोहल्ला कमालपुर गली नं 18 से मोबाइल दुकान के बाहर से एक्टिवा...

मोहल्ला कमालपुर गली नं 18 से मोबाइल दुकान के बाहर से एक्टिवा चोरी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर अंडिया वाली गली नं 18 में मोबाइल की दुकान के बाहर एक्टिवा चोरी हो गई। जानकारी देते हुए मनीश कुमार ने बताया कि कल 19 मार्च को उसकी एक्टिवा नं पी.बी 07 4800 जोकि गली नं 18 में मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ी थी जब उसने शाम करीब 6 बजे एक्टिवा देखी तो एक्टिवा वहां पर नहीं थी, उसने आस-पास पूछा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

Advertisements

उसके बाद उसे समझने में देर नहीं लगी तो उसकी एक्टिवा चोरी हो चुकी है। इस संबंधी उसने थाना माडल टाऊन पुलिस को सूचित कर दिया है। उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसकी एक्टिवा को ढूंढा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here