Thursday, October 29, 2026
Home Crime तहसील परिसर होशियारपुर में दीपक ने चलाई गोलियां, बोनी घायल, जांच में...

तहसील परिसर होशियारपुर में दीपक ने चलाई गोलियां, बोनी घायल, जांच में जुटी पुलिस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तहसील परिसर होशियारपुर में आज सुबह करीब 12-सवा 12 बजे बजे उस समय दहशत फैल गई जब किसी बात को लेकर दो युवकों में बहजबाजी हो गई और उसी दौरान एक युवक ने गोलियां चला दीं, जिसमें दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। बताया जा रहा है जिन लोगों में झगड़ा हुआ वे आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

Advertisements

प्रारंभिक जानकारी अनुसार दीपक कुमार और धीरज कुमार बोनी में तहसील में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई तथा बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि करीब 2-3 गोलियां दीपक ने चलाई, जिसमें से एक गोली बोनी को लगी, जिससे वह घायल हो गया तथा उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है तथा बोनी के बयान लेने उपरांत तथा जांच उपरांत ही वह झगड़े के कारण तथा कितने फायर हुए इस बारे में बता पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here