Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कालेज, होशियारपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव का शहीदी...

सरकारी कालेज, होशियारपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कालेज, होशियारपुर में कालेज के प्रिंसीपल जोगेश तथा रैड रिबन क्लब तथा एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से शहीद भगत सिंह जी, राजगुरू जी तथा सुखदेव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। जि़ला स्तरीय करवाई गई साईकल रैली में प्रो. विजय कुमार के साथ विद्यार्थी साहिल तथा अर्श के साथ कालेज के लगभग 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 

Advertisements

कालेज के प्रिंसीपल श्रीमति जोगेश ने सैमीनार के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों को हमेशा याद रखना चाहिए क्योंकि आज उनके कारण ही हम आज़ादी का सुख मान रहे हैं। प्रो. विजय कुमार ने शहीदों को याद करते हुये कहा कि हमें भी उनकी तरह ही देश के प्रति बनते फजऱ् को ईमानदारी से निभाना चाहिए तथा उनके आदर्शों-सिद्धान्तों पर चलते हुये समाज की सेवा करनी चाहिए तथा उनके परिवारों के प्रति बनते फजऱ् को भी अपना परिवार समझ कर निभाना चाहिए। मंच संचालन की भूमिका प्रोःविजय कुमार ने बाखूबी निभाई।  

समारोह में कोमल प्रीत, रेबिका गोयल नामक छात्राओं ने दिवस के अनुसार अपने विचार पेश किये। अशीश कुमार, तजिन्दर प्रीत, सुमीर तथा अजय राम ने काव्य उच्चारण तथा गीतों के माध्यम द्वारा सभी को देश-भगती के रंग में रंग दिया। संगीता छात्रा ने शहीद भगत सिंह जी के रूप में देश भगती से सम्बन्धित नारे लगाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर कालेज के वाईस प्रिंसीपल डॉ.जसवीरा मिन्हास के इलावा समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here