Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व मानचित्र पर महाशक्ति बनकर उभरा:...

मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व मानचित्र पर महाशक्ति बनकर उभरा: प्रेम चंद ढींगरा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब की तरफ से जालंधर लोकसभा उप चुनाव को देखते हुए भाजपा के हक में वोट डालने के लिए रन फॉर मोदी जी दौड़ का आयोजन प्रदेश भाजपा स्पोटर्स सैल अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में किया गया। रन फॉर मोदी जी दौड़ गुरु नानक मिशन चौंक से शुरु होकर अंबेडकर चौंक पर समाप्त हुई। रन फॉर मोदी जी दौड़ की शुरुआत तीन बार के विश्व चैंपियनशिप पदमश्री व अर्जुन अवार्ड विजेता प्रेमचंद ढींगरा जी ने हरि झंडी दिखाकर करवाई। इस अवसर पर ढींगरा जी ने भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब द्वारा आयोजित इस दौड़ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नौजवानों में देश के प्रति सेवा भावना उत्पन होती है तथा जिस तरह मोदी जी ने भारत को विश्व मानचित्र में उतारा उस पर हम सभी को गर्व है।

Advertisements

भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब ने जालंधर में किया रन फॉर मोदी जी दौड़ का आयोजन, ढींगरा जी के साथ अविनाश राय खन्ना मुख्यातिथि के तौर पर हुए उपस्थित

इस मौके पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उक्त दौड़ का उद्देश्य लोकसभा चुनाव के बाद अच्छी सरकार का काम नियमित रूप से चले। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को स्थिर सरकार और अच्छा प्रशासन दिया है और आने वाले चुनाव में भी नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रकोष्ठों के इंचार्ज शर्मा जी ने रन फॉर मोदी जी दौड़ के लिए भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा स्पोर्ट्स सैल के अलावा भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की अहम भूमिका होगी।
इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा का भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब आगे भी युवाओं व स्पोट््र्स के साथ जुड़े हुए नौजवानों को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पोट्र्स सैल भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के लिए प्रचार कर रहा है वह लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे का प्रयास कर रहा है और भाजपा इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करवा पंजाब के विकास को आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर राकेश राठौर पंजाब उपप्रधान भाजपा, डा. रमन घई, रोहित कानूनगो, यजित हूरिया महामंत्री पंजाब, नीतिन अबरोहल स्पोट्र्स सैल मीडिया प्रभारी पंजाब, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, हिमांशु शर्मा जिला प्रधान, अंकुर शर्मा, सौरव कपूर, मयंक शर्मा, गौरव वालिया, धीरज ऐरी, मनोज शर्मा, हरजीत, जिला प्रधान मोहित संधू, मंगा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, शिवा, डा. पंकज शर्मा, टोनू सेठी, डा. राज कुमार सैनी, लक्की ठाकुर, मनोज कुमार, डा. वशिष्ट, रमनीश घई, बौबी बांसल, विकास कुमार, मनी कुमार, दिलबाग सिंह बागी, गगन, गगनदीप सिंह सैनी, विकास कुमार, बबलू कुमार, बबली, दीपक शारदा, प्रदीप, सफी हीर, यशपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गौरव, धीरज शर्मा, करण, अभिषेक, भगत, राकेश, तनेजा, मुकेश, तनेजा, मोनु, कृष्णा, केतन बाहरी, विशव गौरी, गिनी गौरी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here