यूथ अकाली दल ने सुखपाल खैहरा का पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर,टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: पंडित जी। यूथ अकालीदल कार्यकर्ताओं ने टांडा में आम आदमी पार्टी नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। युवा कार्यकर्ता सतिंदर संधु के नेतृत्व में सुखपाल सिंह खैहरा के खि़लाफ़ नशे के मामले में माननीय हाई कोर्ट द्वारा ख़ारिज याचिका का हवाला देते हुए जमकर नारेबाज़ी भी की। इस दौरान अपने संबोधन में यूथ अकाली कार्यकर्ताओं ने कहा कि खैहरा की पोल अब खुल चुकी है। अलग तरह की राजनीती की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टीओं पर बेतुके इलज़ाम लगाने का काम करती थी।

Advertisements

लेकिन अब वही पार्टी नेता खैहरा के नशा स्मगलिंग केस में नाम आने पर उसे बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आमआदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैहरा को अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यूथ अकाली कार्यकर्ता खैहरा का इस्तीफा मिलने तक संघर्ष लगातार जारी रखेंगे। इस मौके तजिंदर सिंह सोनू, संदीप सिंह, कुलजीत सिंह ,अवतार सिंह , नवीन कुमार, जसविंदर सिंह , गुरमिंदर सिंह, राणा, अजय अरोड़ा , जगदीप सिंह , मलकीत सिंह आदि सुखविंदर सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here