Monday, October 26, 2026
Home Education शतप्रतिशत रहा श्रीमती पीडी आर्य स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम

शतप्रतिशत रहा श्रीमती पीडी आर्य स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीमती पीडी आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। साइंस एवं कामर्स ग्रुप का परिणाम 100 प्रतिशत रहा तथा आर्टस ग्रुप ने 91 प्रतिशत परिणाम के साथ इतिहास रचा।

Advertisements

प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि साइंस ग्रुप में मौली वर्मा ने 91.6 प्रतिशत, कामर्स में तानिया ने 87.6 प्रतिशत तथा आर्टस ग्रुप में परविंदर कौर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया व अन्य छात्राओं ने भी अच्छे अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने भी छात्राओं को सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here