Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh महिला पत्रकारों के लिए अगले साल पटियाला में होगा राज्य स्तरीय आयोज:...

महिला पत्रकारों के लिए अगले साल पटियाला में होगा राज्य स्तरीय आयोज: जोड़ामाजरा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं को बनता उचित दर्जा और सम्मान देने के लिए वचनबद्ध है। इसी लक्ष्य की और बढ़ते हुए सेवा कल्याण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री उद्यानिकी मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक एवं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज प्रैस क्लब चंडीगढ़ में हरदीप कौर की अगवाई वाले दिशा फाउंडेशन की ओर से करवाए गए राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लिया।

Advertisements

समागम को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। इस आयोजन का उद्देश्य उन महिलाओं में साहस और उत्साह पैदा है। उन्होंने कहा कि इस महिला पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम अगले साल पटियाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला पत्रकारों को अपने पेशे में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने और उन्हें हल करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए एक मंच तैयार करना है। जनसंपर्क मंत्री जोडामाजरा ने आगे कहा कि उनकी नजर में महिलाओं की दर्जा बहुत बडा है। समाज में एक महिला की भूमिका एक मां, बहन और पत्नी की होती है।

महिलाओं के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है कि हम औरतों का सम्मान करे। मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने यह भी कहा कि आज उनके सहित हर पिता चाहे वाह पुलिस में ही हो अपनी बेटी को रात को भेजने में असुरक्षित महसूस करता है,उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऐसे लोग करते है जिनको बेटियों की इज्जत के बारे में भी बिल्कुल परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रयत्नशील है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि आज का युग पुरुष प्रधान युग नहीं रहा बल्कि हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। आज के युग में हर महिला चाहे घर में हो या बाहर कोई भी काम कर रही हो हर काम अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि आज का युग महिलाओं के लिए सभी दिशाओं में विकास करने का अवसर है। उन्होंने महिला पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं में हर तरह का कौशल होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक आगे आए और समाज में अपना नाम रोशन करे। इस अवसर पर महिला पत्रकारों ने अपने क्षेत्र में पेश आने वाली कठिनाइयों संबंधी अपने अनुभव सांझा किए और जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा को मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, दिल्ली और ओडिशा से आई महिला पत्रकारों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here