Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur थाना माडल टाउन: 210 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक काबू

थाना माडल टाउन: 210 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाउन पुलिस ने एक युवक को 210 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माडल टाउन के प्रभारी करनैल सिंह बताया कि एएसआई गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित टी प्वाइंट भगत नगर गश्त के संबंध में मौजूद थे तो सामने से एक लडक़ा पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर पीछे मुडऩे लगा जिसको एएसआई गुरदीप सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से काबू करके नाम पता पूछा।

Advertisements

जिसने अपना नाम हरजिंदर सिंह उर्फ बब्बल पुत्र हरभजन सिंह निवासी जय किसान कोल्ड स्टोर सहिबजादा अजीत सिंह नगर थाना माडल टाउन होशियारपुर बताया। जिसकी चैकिंग करने पर उससे 210 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी हरजिंदर सिंह से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here