शिव सेना उत्तर भारत ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीदों को हवन यज्ञ करके श्रद्धांजलि अर्पित की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना उत्तर भारत ने 1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार मे शहीद हुए वीर सैनिकों, पुलिस मुलाजम और हिंदू ,सिख परिवार की शांति के लिए हवन यज्ञ करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यकर्म में राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा, यूथ चेयरमैन चंदर प्रकाश, सेक्रेटरी पंजाब दीपक खोसला विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Advertisements

राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज और राष्ट्रीय प्रभारी को पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद होने से इस कार्यकर्म में उपस्थित नहीं हो सके। इस कार्यक्रम की देखरेख जिला प्रधान विवेक कौशिक,जिला प्रधान यूथ साहिल अग्रवाल, जिला वाइस प्रधान प्रितपाल, सचिव कशिश मदान, सेहज अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, विनय हंस, हर्ष वाधवा, अरुण सहोटा, लक्की खोसला, आकाश गिल, दलजीत भट्टी आदि शिवसैनिक मौजूद थे। राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा हमारी पार्टी हमेशा आंतकवाद के खिलाफ लड़ती रही हैं और हमेशा लड़ती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here