ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा किसानों को ट्रैम-3 ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन के लिए 30 जून तक की इजाज़त दी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए आज ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया है। यह ऐलान ट्रांसपोर्ट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अपने दफ्तर में ट्रैक्टर डीलरज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में किया। ट्रैक्टर को राज्य की खेती आर्थिकता का केंद्र और किसानों की बैल गाड़ी करार देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आमदन बढ़ाने के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए हर प्रयास करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सडक़ीय यातायात और राजमार्ग मंत्रालय की शर्तों के अनुसार  राज्य में ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन बंद थी जिस कारण किसानों और डीलरें को नुक्सान उठाना पड़ रहा था।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसान और डीलर 30 जून तक ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डीलर अपनी आई.डी से  रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और जहा डीलर आई.डी. उपलब्ध नहीं है, वहां आरटीए/एसडीएम की आई.डी. से ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकेगी। मीटिंग के दौरान परिवहन विभाग के सचिव स. दिलराज सिंह संधावालिया, एडिशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर स. सकत्तर सिंह बल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here