महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के 140 कैडिट हथियारबंद सेनाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर शामिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए. एफ. पी. आई.), एस. ए. एस. नगर (मोहाली) के चार कैडिटों ईशान बख्शी, मनराज सिंह साहनी, हर्षित बख्शी और अरमानदीप सिंह सोढी को आज एयर फोर्स अकैडमी, डंडीगल, हैदराबाद में शानदार पासिंग आउट परेड के उपरांत भारतीय हवाई सेना में कमीशन मिल गया है। भारत के राष्ट्रपति और हथियारबंद सेनाओं के सुप्रीम कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इन कैडिटों सहित पिछले 11 सालों में महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के कुल 140 कैडिट भारतीय हथियारबंद सेनाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के योग्य नेतृत्व अधीन मार्च 2022 से अब तक महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के कुल 38 कैडिटों को अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है।

Advertisements

इन कैडिटों को भारतीय हवाई सेना में अफ़सर बनने पर बधाई देते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि समूचे पंजाब को इनकी इस शानदार प्राप्ति पर गर्व है। कैबिनेट मंत्री ने सभी कैडिटों को सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने कैडिटों को इंस्टीट्यूट के मोटो ‘निसचै करि अपनी जीत करो’ पर खरा उतरने और पंजाब के योग्य सपूत और मुल्क के सच्चे सिपाही बनने का न्योता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here