Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु पूजन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन किया और सर्व मंगल की कामना की। इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम मोदगिल ने सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और कहा कि गुरु बिना इस संसार रुपी भवसागर से पार नहीं पाया जा सकता।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिन पर गुरु जी की कृपा हो जाए वह सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करके वातावरण को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर दविंदर वालिया गुरुजी, विकास सिंगला, नील शर्मा, विकास वालिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here